Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

डिप्रेशन(अवसाद) (भाग-6).


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी


(नोट- लेख अच्छा लगे या बुरा कृपया टिप्पणी करना न भूले! धन्यवाद!)

(6.)डिप्रेशन के मुख्य लक्षण क्या है?













डिप्रेशन एक आम तौर पर पाई जाने वाली चिकित्सीय बीमारी(medical illness) है जो बहुत ही विशिष्ट लक्षण रखती है! डिप्रेशन में कुछ निम्न लक्षण होते है! प्रत्येक व्यक्ति में एक जैसे ही लक्षण नही होते है!डिप्रेशन के लक्षण किसी भी अन्य बीमारियों की तरह व्यक्तिगत रूप से भिन्न हो सकते है!

१. मानसिक लक्षण :
(क) भावनात्मक और व्यवहारिक लक्षण :
* लगातार उदासी या खालीपन (दो सप्ताह से अधिक के लिए) ! यह एक मुख्य प्रकट और विशिष्ट लक्षण है!
* असंगत ग्लानि महसूस करना!
* मिजाज का आगा-पीछा होना!
* आसान बात भी भूल जाना!
* कमजोर एकाग्रता, अन्यमनस्कता, अनिश्चितता!
* उन गतिविधियों में रूचि न लेना जिनमे पहले थी!
* अकेलापन महसूस करना, भावशून्यता, अन्य व्यक्तियों और नई परिस्थितियों से अपने आप को अलग करना!
* चिंता, घबराहट, तुच्छ बातो पर चिडचिडाना!
* अपने लक्ष्यों के प्रति निरुत्साहित होना!
* स्वयं के शारीरिक बाह्य दिखाव में रूचि खो देना!
* नशे या शराब की ओर झुकाव!

(ख) विचार/अनुभूति जो स्वयं की असफलता के लिए हो सकते है :
* असफलता संबंधी विचार!
* आत्माभिमान की कमी! लगातार अपने आप को कोसना!
* शीघ्र निराश होना!
* असहयोग,निराशा और निकम्मापन के विचार!
* दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराना!
* भविष्य के लिए नकारात्मक और निराशावादी दृष्टिकोण अपनाना!
* यदि डिप्रेशन बहुत तीव्र है तो इसके साथ मतिविभ्रम और मिथ्याविचार भी जुड़े होते है! सामान्यतः ये डिप्रेश्ड(अवसादित) मनोदशा के साथ होते है और अपराध,व्यक्तिगत अपर्याप्तता या रोग के विचारो पर केंद्रित हो सकते है!
२. शारीरिक लक्षण (जब ये हठीले लक्षण किसी अन्य विशिष्ट बीमारी के साथ नही जुड़े होते है और नेमी चिकित्सा से प्रभावित नही होते है!) :
* सामान्य नींद की प्रक्रिया में विध्न पैदा होना (अधिकतर नींद का न आना,नींद का बार-बार खुल जाना या प्रातः नींद से जल्दी उठ जाना और सामान्य नींद से अधिक सोना) !
* मंदगति होना- जैसे बोलने,घूमने आदि में मंद होना! परिवार के सदस्य या घनिष्ट मित्र इस परिवर्तन को पहचान सकते है! हालाँकि दूसरी ओर कुछ लोगो में विपरीत लक्षण दिखाई देते है जैसे बैचेनी और अशांति!
* भूख में कमी और लगातार वजन कम होना या अधिक भोजन करना(चैन पाने के लिए भोजन) परिणाम स्वरुप वजन का बढ़ना!
* थकावट महसूस करना या शीघ्र थकान आना!
* अजीर्ण(अपच),मुंह का सूखना,मतली आना,कब्ज और अतिसार!
* मासिक धर्मचक्र में अनियमितता!
* सैक्स की इच्छा कम होना!
* लगातार सरदर्द,कमरदर्द,पेट दर्द,छाती-दर्द,पैरो और जोडो में दर्द,भारीपन और पैरो में पसीना आना,श्वास लेने में कठिनाई आदि!
डिप्रेशन का निदान करने वाले डॉक्टर के लिए ये लक्षण कम से कम दो सप्ताह की अवधि के होने चाहिए और व्यक्ति को तकलीफ देय या सामाजिक जीवन या दैनिक कामकाज में परेशानी करने वाले होने चाहिए!

क्रमशः............