(नोट- लेख अच्छा लगे या बुरा कृपया टिप्पणी करना न भूले! धन्यवाद!)
सचिन तेंदुलकर बड़े परदे पर हाल-फिलहाल अभी नही लौट रहे.
अब तक ख़बर यह थी कि सचिन तेंदुलकर सिध्दिविनायक पर बन रही एक फ़िल्म में छोटी भूमिका निभाएगा! 'विध्नहर्ता श्री सिध्दिविनायक' टाइटल की इस फ़िल्म में तेंदुलकर को अपनी पत्नी के साथ आरती में हिस्सा लेना था और तय हो चुका था कि श्रीलंका से लौटने के बाद शूटिंग में हिस्सा लेंगे! सचिन को यूँ ही नही चुना था - वह नियमित सिध्दिविनायक मंदिर जाने वालो में से एक है!
इस फ़िल्म के डायरेक्टर यशवंत इन्गवले द्बारा दी जानकारी के अनुसार श्रीलंका में घुटने की चोट के कारण तेंदुलकर एकदिवसीय में नही खेला! वहा से लौटकर इसी चोट की वजह से शूटिंग के लिए और समय माँगा! फ़िल्म पहले ही तैयार हो चुकी थी इसीलिए तेंदुलकर का और इंतजार नही कर सकते थे!
आरती के लिए विशेष भूमिका में काजोल और अजय देवगन को भी लिया है! फ़िल्म में जिस जगह तेंदुलकर और अंजलि की आरती को फिट करना था वहाँ अब दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता रजनीकांत द्बारा की जाने वाली आरती को फिट किया जाएगा! इस तरह तेंदुलकर का बड़े परदे पर लौटने का इंतजार अभी अधूरा है!

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ