कृपया 'पूजा' का परिवार ढूंढ़ने में मदद करे!

यह सूचना है 'पूजा' नाम की उस लड़की के बारे में जिसका अपहरण हो गया था किसी जगह से औए अब यह बच्ची केरला पुलिस की कस्टडी में है! लेकिन ये बच्ची कुछ भी अपने बारे में या अपने परिवार के बारे में ठीक से नही बता पा रही है जिसकी वजह से पुलिस उसकी और उसके परिवार वालो की पहचान नही कर पा रही है! नीचे जो जानकारी दी जा रही है वो बच्ची के द्वारा ली गई है जो शायद कुच्छ हद तक सही हो या फ़िर इसके बारे में कुच्छ कह नही सकते! जो भी ये सूचना पढ़े उनसे निवेदन है कि वह ज्यादा से ज्यादा इस सूचना और फोटो को आगे भेजे जिससे उसकी और उसके परिवार की पहचान हो सके!
इसकी कीमत सिर्फ़ आपका थोड़ा समय होगा,जिससे एक जीवन अन्धकार में जाने से बच जाएगा!
बच्ची की तस्वीर और उसकी शायद थोडी बहुत जानकारी :
'पूजा'

पिता का नाम- 'राजकिरण'
माता का नाम- 'मुन्नी देवी'
भाषा- 'हिन्दी'
स्थान- 'नागालुप्पी' (ये जानकारी बच्ची ने दी है लेकिन पुलिस इस स्थान का पता नही लगा पाई है, लेकिन ये स्थान इस बच्ची से कही न कही सम्बन्ध रखता है.)इसका एक भाई है और एक छोटी बहन है!
कृपया जानकारी आगे पहुचाने में मदद करे, धन्यवाद!