(3.) डिप्रेशन(अवसाद) के अवसर कब आते है और इससे कौन प्रभावित होता है?
इतिहास के अनुसार डिप्रेशन मनुष्य के साथ आदिकाल से जुडा हुआ है! गीता में अर्जुन निश्चित ही इस विचार से कि उसके भाई-बन्धुओ से युध्द करना होगा, डिप्रेशन से घिर गया था और तब उसे श्रीकृष्ण ने प्रेरणा(motivation) के माध्यम से उबारा था! बाईबल में राजा डेविड भी इस विपदा से ग्रस्त हुए थे! हिपोक्रेट्स डिप्रेशन को मायूसी मानते थे! शिक्षा जगत में मेलेन्कोलिया का अर्थ 'ब्लैक बाइल' (कला पित) है! उस समय में काला पित,पीला पित और कफ ये चार द्रव्य चिकित्सा विज्ञान के प्रमुख तत्व थे! अब्राहम लिंकन,क्वीन विक्टोरिया,विन्स्टन चर्चिल,पेंटर विन्सेंटवोन गोद,लेखक अर्नेस्ट हेमिग्वे,कामेडियन स्पाईक मिलिगन और एक्ट्रेस मार्लिन मनरो कुछ ऐसे नाम है जो एक बार इसी डिप्रेशन(अवसाद) से प्रभावित हुए थे!
डिप्रेशन को सैकडो वर्षो से कला और साहित्य में चित्रित किया जा रहा है, परन्तु जब आज हम डिप्रेशन की बात करते है तो यह क्या है? उन्नीसवी शताब्दी में डिप्रेशन को एक वंशानुगत स्वभाव की कमजोरी समझा गया ! बीसवी शताब्दी के प्रथम पचास वर्षो में सर सिग्मंड फ्रोईड ने डिप्रेशन के विकास(रोगजनन) को मानसिक संघर्ष और अपराध-बोध से जोड़ा! जोन वीवर, एक लेखक और डिप्रेशन के आधुनिकतम रोगी ने लिखा कि उनके माता-पिता के साथ संघर्ष और अनुभवों ने उनके डिप्रेशन को पैदा किया!
डिप्रेशन एक आम पाई जाने वाली मानसिक रोग अवस्था है! डिप्रेशन से एक नही कई लोग प्रभावित होते है और अपने जीवन में लगभग 5 प्रतिशत लोग एक बार तो इससे प्रायः प्रभावित होते है! डिप्रेशन,मनोदशा(मूड) और मस्तिष्क-क्रिया को प्रभावित करता है जिसकी वजह से नींद,घरेलू जिंदगी,दैनिक कामकाज,सामाजिक सम्बन्ध और पारस्पारिक व्यवहार प्रभावित होते है! ऐसे भी मामले होते है जहाँ डिप्रेशन और एन्जाइटी(चिंता) के लक्षण कभी-कभी एक दूसरे से अलग नही हो पाते है!
डिप्रेशन सभी प्रकार की आयु, पृष्ठभूमी और समुदाय के लोगो में होता है! डिप्रेशन पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तीन गुना अधिक होता है! महिलाओं में डिप्रेशन जीवन के विभिन्न चरणों के दौरान सामान्यतः कई बार पाया जाता है जैसे कि मासिक धर्म होने से पहले (प्रिमेंसट्रुअल डिस्फोरिक डिसआर्डर), गर्भावस्था में और मेनोपोझ में (हार्मोन परिवर्तन के समय)!
क्रमश..........

लोड हो रहा है...