Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

(क्रिकेट) अन्दर की बात. भाग-3


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी



(नोट - लेख अच्छा लगे या बुरा कृपया टिपण्णी करना न भूले! धन्यवाद!)



गेंद फेकते हुए सोच!



























श्रीसंथ गेंद फेकते वक्त गायत्री मंत्र का उच्चारण करता है.

तेज गेंदबाज तभी पूरी गति से गेंद फेंक सकता है जब गेंद फेकते हुए पूरा जोश हो! क्रिकेट में तो यही मानते है! अगर गेंदबाज श्रीसंथ हो तो कहना ही क्या क्योकि उसके जोश का तो कोई मुकाबला ही नही! उसका जोश तो हर समय नजर आता है!
क्या श्रीसंथ इस बात को मानता है? वह इस बात को बिल्कुल नही मानता और कहता है कि वह तो बड़े संयम के साथ गेंद फेकता है और हर गेंद फेकने से पहले 'गायत्री मंत्र' एवं 'ॐ नमः शिवाय' का उच्चारण करता है! उसका मानना है- "मै तो यह मानता हू कि भगवान् हमेशा मेरे साथ है और भगवान् मेरे साथ है तो कोई मेरे विरुध्द नही हो सकता है! मुझे इसी से शक्ति मिलती है और आगे खेलने की हिम्मत!"
जिस तरह का गुस्सा श्रीसंथ मैदान में दिखता है क्या उससे ये बात सही लगती है?
श्रीसंथ की जिंदगी का एक सिध्दांत और विश्वास और भी है- "क्यो डरे जिंदगी में क्या होगा, कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा!"

----------------------------------------------------------------------------


वार्न पर कौन करे भरोसा करे?

















शेन वार्न -- भरोसे और विश्वास में अपराधी डेविड हिक्स से कुछ ही बेहतर है.

भले ही शेन वार्न की कोचिंग और कप्तानी में राजस्थान रायल्स को आई.पी.एल. चैम्पियन और ख़ुद उसे भारत में सुपर स्टार बना दिया पर क्या आप विश्वास करेंगे कि ऑस्ट्रेलिया वाले वॉर्न को कतई भरोसे और विश्वास योग्य नही मानते!
रीडर्स डाइजैस्ट (ऑस्ट्रेलिया) पत्रिका के सर्वे के अनुसार सबसे कम भरोसे/ विश्वास वाले टॉप 100 ऑस्ट्रेलियाई में वार्न अकेला क्रिकेटर है! वह सयुंक्त रूप से ९५वे नंबर पर - टेल्स्ट्रा कंपनी के सी.ई.ओ. सोल ट्रूजिलो के साथ है - सोल को इस विश्व प्रसिध्द टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार मानते है! वार्न के बाद 96वे नंबर पर वह डेविड हिक्स है जो आतंकवादी के तौर पर बदनाम हुआ और कई साल गुआनटेनमो जेल में रहा!
वॉर्न ने 708 टेस्ट विकेट लिए लेकिन अपने पूरे क्रिकेट जीवन में तरह-तरह के विवाद और सेक्स स्केंडल की वजह से चर्चा में रहा! इसी वजह से शादी भी टूट गई! वार्न पर ड्रग्स लेने और सट्टेबाजों को मौसम और पिच की जानकारी देने के आरोप भी साबित हुए!
पत्रिका ने इसके साथ उनकी सूची भी तैयार की जो सबसे ज्यादा विश्वास योग्य है! टॉप पर संयुक्त रूप से फियोना वुड और बच्चो का मनोरंजन करने वाला ग्रुप 'द विगल्स' है! फियोना वुड ने बाली बमबारी में जले लोगो के लिए कई तरह से इलाज के तरीके ढूंढे!

--------------------------------------------------------------------------------

दवाई कौनसी है?

















बेदी की दवाई से बचकर रहो.

भारत के भूतपूर्व टेस्ट क्रिकेटर डबल्यू.वी.रमन ने पिछले दिनों एक बड़ा मजेदार किस्सा सुनाया! 1989-90 में भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी! ओटोगो के विरुध्द मैच ड्यूनेदिन में खेला! भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 400 से ज्यादा स्कोर बनाया! जवाब में दूसरे दिन लंच तक मेजबान के दो विकेट भी ले लिए थे!
लंच के समय कपिल देव ने सिर में दर्द की शिकायत की! तब टीम के साथ कोई फिजियोथेरेपिस्ट, फिजिकल ट्रेनर या डॉक्टर नही होते थे! टीम में क्रिकेट मैनेजर बिशन सिंह बेदी ही खिलाडियों की कामचलाऊ डोक्टारी करते थे! बेदी ने तब भी एक गोली कपिल देव को दे दी!
खिलाडियों ने खाना खाया और खेल शुरू ही होने वाला था कि कपिल ने कहा कि अब तो उसे चक्कर आ रहे है! ज्यादातर खिलाडियों का सोचना था कि कपिल जानबूझकर ऐसा कर रहे है ताकि इस तरह के मैच में गेंदबाजी की थकान से बच सके! कपिल ने मैदान में जाने से इन्कार कर दिया और अभी अन्य खिलाड़ी मैदान में गए भी नही थे कि कपिल सोफे पर लेटकर सो गए!
टीम चाय के समय मैदान से लौटी - तब भी कपिल सोफे पर सो रहा था! होटल जाने का समय आ गया तब उसे उठाया लेकिन उसे देखकर पता लग रहा था कि बुरी तरह नींद में है! आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि कपिल को इतनी नींद आई?
बाद में पता लगा कि बेदी ने कपिल को सिर दर्द की गोली की जगह नींद की गोली दे दी! संयोग से यह टेस्ट नही था और भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कपिल की गैरमौजूदगी ज्यादा महसूस नही की अन्यथा बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था!यह हँसी का मसला बना रहा लेकिन इससे इतना हो गया कि उसके बाद उस दौरे में किसी भी खिलाड़ी की तबियत ख़राब हुई तो वह दवाई मांगने बेदी के पास नही गया!