Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

(क्रिकेट) अन्दर की बातें!!!!!!!!

<!--chitthajagat claim code-->
चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी




(नोट - लेख अच्छा लगे या बुरा कृपया टिप्पणी करना ना भूले ! धन्यवाद !)

परिवार लीग

वीरेन्द्र सहवाग का भी विनोद आई.पी.एल.दिल्ली डेयरडेविल्स का मैनेजर था.







आई.पी.एल. की एक बात पर किसी ने ध्यान नही दिया - आई.पी.एल. का पूरा नाम सिर्फ़ 'इंडियन प्रीमियर लीग' नही था - इसका नाम 'इंडियन परिवार लीग' भी था! आप पूछेंगे कैसे ? कई बार टीम पर पारिवारिक प्रभुत्व की झलक थी! उदारण के लिए जिस एमर्जिंग मीडिया ने जयपुर फ्रेंचाइज को लिया उसके प्रोमोटर्स में से एक सुरेश चेलाराम थे और वे ललित मोदी के रिश्तेदार है! किंग्स इलेवन पंजाब के फ्रेंचाइज में से एक डॉबर परिवार के मोहित वर्मन है! यू.के. में रहने वाले उनके भाई गौरव रिश्ते में मोदी के दामाद लगते है!
किंग्स इलेवन पंजाब के जनरल मैंनेजर अमर बिंद्रा थे - भारतीय बोर्ड के भूतपूर्व अध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएसन के चीफ आई.एस. बिंद्रा के बेटे!क्रिकेट और पंजाब दोनों की अच्छी जानकारी होने से उन्हें ये काम मिला!
बेंगलूर रॉयल चैलेन्ज के मालिक विजय माल्या वास्तव में कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएसन के उपाध्यक्ष भी है और चारु शर्मा को सी.ई.ओ. के पद से हटाने के बाद जिन ब्रजेश पटेल को नया सी.ई.ओ बनाया वे बोर्ड की मार्किटिंग के सदस्य है!
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक इंडिया सीमेंट के वाइस चैयरमेन और एम.डी.एन श्रीनिवासन बोर्ड के खजांची है! दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को डेयरडेविल्स की मैनेजर की ड्यूटी मिली! कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जॉन बकनन अपने बेटे स्टीव को स्ट्रेंथ ट्रेनर के रूप में लाए! हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव शिवलाल यादव का बेटा अर्जुन यादव डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल रहा था तो चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रेंड एम्बेसडर एस. श्रीकांत के बेटे अनिरुध्द को सुपर किंग्स ने कांट्रेक्ट दिया!






ेल कैसे कैसे रुकता है?

फिरोजशाह कोटला में शोर्ट सर्किट के कारण टेलीविजन प्रसारण नही हो पा रहा था तो मैच ही रोक दिया.





मैच का निर्धारित समय आ जाए और खेल शुरू ना हो - तो कैसा महसूस होता है उनसे पूछिये जो मैच देखने कई घंटे पहले ही स्टेडियम आ जाते है! मजे की बात यह है कि पुरे विश्व में यह ही परंपरा बन गई कि देरी की वजह नही बताई जाती!
आई.पी.एल. में फिरोजशाह कोटला में केबल रूम में शोर्ट सर्किट के कारण टेलीविजन के प्रसारण इंतजाम में देरी हो रही थी - इस वजह से ब्रोडकास्टर सोनी ने कहा तब तक खेल शुरू नही हो सकता जब तक तकनीकी खराबी ठीक नही हो जाती ताकि वे टेलीविजन पर पूरा मैच सीधा दिखा सके! अंपायर नही माने - फ़िर भी यह मैच 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ! कोई स्पष्टीकरण नही है कि यह देरी क्यो हुई?
एक और मजेदार उदारण - वेस्टइंडीज-श्रीलंका क्वींसपार्क ओवल पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में जब जीत के 236 रन के सामने वेस्टइंडीज को अपने इंटरवल के बाद अपनी पारी शुरू करनी थी तो निर्धारित समय पर पारी शुरू नही हुई! पुरे स्टेडियम में कोई नही जानता था कि पारी शुरू नही हो रही - मौसम साफ़ था और बरसात का कहीं अता पता नही था!
यहाँ भी टेलीविजन प्रसारण करने वाले स्काई स्पोर्ट्स कि वजह से खेल रुक गयाथा! बाद में पता लगा कि उसके पास सिर्फ़ एक ही फोटोकॉपी मशीन है और तकनीकी खराबी के कारण उस मशीन ने काम करना बंद कर दिया! नियमो के अनुसार पारी शुरू होने से पहले खिलाडियों को उस पारी के लिए डकवर्थ एंड ल्युईस कि गणना की एक प्रति दी जानी थी! फोटोकॉपी मशीन के काम न करने के कारण गणना कीकॉपी निकल नही रही थी - तो खिलाडियों को कैसे दे?
इसके लिए बाहर से कॉपी कराने के लिए आदमी भेजा गया! वह लौटा तो खिलाडियों को गणना की कॉपी दी गई और तब वेस्ट इंडीज की परी शुरू हुई!
क्रिकेट के नियमो में कई तरह से खेल रुकने का जिक्र है - ऐसी वजह से खेल रुकने के बारे में तो नियम बनाने वालो ने कभी सोचा भी नही था!







वहाँ छक्का नही चाहिए



अनोखा मैदान









भला ऐसी क्रिकेट हो सकती है जहाँ छक्का लगाने पर पाबंदी हो - क्योकि छक्का देखने में तो सभी को मजा आता है! यू.के. के एक क्रिकेट क्लब ने ग्राउंड के बिल्कुल बाहर बने हुए घर के लोगो को बचाने के लिए बल्लेबाजो के छक्का लगाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है!
उतरी यार्कशायर के हेरोगेट क्रिकेट क्लब ने अपने खिलाडियों को चेतावनी दी कि अगर कोई उस तरफ छक्का लगायेगा जिस तरफ़ घर है तो अंपायर उसे आउट दे देंगे! यह ग्राउंड बोरो काउंसिल का है और इन निवासियों की शिकायत पर कोर्ट ने बड़ी मुश्किल से क्लब को राहत दी क्रिकेट खेलने की - इस शर्त के साथ ही घर की तरफ़ गेंद नही जाएगी!