Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

स्वर्गीय पिता से बात करने की कोशिश में हैं राहुल महाजन!!!!!!!!!!!!


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी



जी हां, राहुल महाजन अपने स्वर्गीय पिता प्रमोद महाजन से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। आप चौंके जरूर होंगे। सोच रहे होंगे, भला ये कैसे मुमकिन है।

दुनिया से विदा हो चुके एक शख्स से कोई कैसे बात कर सकता है। मगर राहुल को उम्मीद है कि वो अपने पिता से बात करने में जरूर कामयाब होंगे। इसके लिए राहुल ने रेडियो एस्ट्रोनॉमी पर काम करने वाली संस्था एसईटीआई (सर्च फॉर एक्सट्रा टेररेस्ट्रीयल इंटेलिजेंस) के साथ जुड़ने की पहल की है।

राहुल चाहते हैं, कि जिस दिन उनका नाम रोशन हो वो पिता को अपनी कामयाबी का संदेश भेजें। इसमें कितना वक्त लगेगा ये खुद राहुल भी नहीं जानते। मगर ये वक्त उन्हें अपने पिता से बात करने से नहीं रोक सकता।

राहुल चाहते हैं कि वो अपने दिल का हाल तस्वीरों की शक्ल में पिता तक पहुंचाएं। अपने पिता से बात करने की चाहत में राहुल रेडियो एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री भी बना रहे हैं।

इसमें दूसरी दुनिया के लोगों से संपर्क साधने के बारे में बताया जाएगा। ये बताने की कोशिश की जाएगी कि इस दुनिया से परे भी एक संसार है, जहां समझदार लोग रहते हैं।

अगर राहुल रेडियो एस्ट्रोनॉमी के जरिए पिता से बात करने में कामयाब हो गए तो ये वाकई विज्ञान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

अमेरिका की एसईटीआई नाम की संस्था इस मामले में काफी संजीदगी से काम कर रही है। रेडियो एस्ट्रोनॉमी अंतरिक्ष विज्ञान की वो शाखा है जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए दूसरी दुनिया के लोगों से जुड़ने की कोशिश की जा रही है।

एसईटीआई में अंतरिक्ष से आने वाले सिग्नल और डेटा इकट्ठा करने का काम होता है। संदेश मिलने के बाद रेडियो एस्ट्रोनॉमर उन्हें डीकोड करने की कोशिश करते हैं।

मगर इसमें सबसे बड़ी दिक्कत है उन्हें मिलने वाले सिग्नल। ये सिग्नल इतने कमजोर होते हैं कि उनका मतलब समझना बहुत मुश्किल होता है। पिछले कुछ सालो में कुछ लोगों ने दावे किए हैं कि उन्हें दूसरी दुनिया से रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए संदेश मिले हैं।

मगर ठीक ठीक ये कोई नहीं बता सका है कि उन संदेशों का मतलब असल में है क्या। हर कोई अपने अपने तरीके से मतलब निकालने की कोशिश करता है। बावजूद इसके रेडियो एस्ट्रोनॉमी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

प्रतिक्रियाएँ

Re: स्वर्गीय पिता से बात करने की कोशिश में हैं राहुल महाजन!!!!!!!!!!!!
अगर यह हो पाया तो कमाल की बात होगी
Re: स्वर्गीय पिता से बात करने की कोशिश में हैं राहुल महाजन!!!!!!!!!!!!
अगर यह हो पाया तो कमाल की बात होगी
अस्वीकरण