Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

धोनी जाएंगे अब कॉलेज!!!!!!




चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

रांची।मैदान पर तो आपने धोनी को देखा ही होगा। अंग्रेजी बोलते भी सुना होगा। मगर क्या आपको पता है कि भारतीय टीम का ये कप्तान सिर्फ 12वीं पास है। कॉलेज की शक्ल तक MSD ने नहीं देखी है। इसलिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने की इच्छा जताई है। स्कूलिंग पूरी कर चुके धोनी बी कॉम की डिग्री के लिए कभी भी दाखिला ले सकते हैं। मैदान पर अव्वल धोनी पढ़ाई में भी अव्वल रहना चाहते हैं। 27 साल का टीम इंडिया का ये कप्तान रांची के सबसे मशहूर कॉलेज सेंट जेवियर से पढ़ाई करना चाहता है।पिछले दिनों एक PUBLIC FUNCTION में उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल के सामने बी.कॉम करने की इच्छा भी जताई।अब देश के इस बेहद एलिजेबल बैचलर की बैचलर डिग्री पाने की ख्वाहिश को भला कॉलेज कैसे मना कर देता।


वैसे इस खबर के बाद सेंट जेवियर कॉलेज के छात्र काफी खुश हैं। धोनी मैदान पर नए खिलाड़ियों की रैगिंग चाहे न लेते हों लेकिन यहां के छात्रों ने अभी से धोनी की रैगिंग का प्रोग्राम बना डाला है। कुछ छात्र इस खबर से मायूस भी हैं ।


आप सोच रहे होंगे भला ऐसा क्यों दरअसल यहां के लड़कों को डर सता रहा है कि धोनी के आने के बाद लड़कियां उन्हें तो भाव देने से रहीं।

अस्वीकरण